Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक कर संपूर्ण नामांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी

 जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक कर संपूर्ण नामांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर उन्हे सम्पूर्ण नामांकन प्रक्रिया और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।


जिलाधिकारी महोदय ने राजनीतिक दलों को अवगत कराया कि निर्वाचन की अधिसूचना 07 मई 2024 को जारी होगी। नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 14 मई 2024, जबकि नाम निर्देशन की जांच 15 मई 2024 को किया जाएगा और नाम वापसी 17 मई 2024 तक किया जा सकता है। मतदान 01 जून 2024 और मतगणना 04 जून 2024 को संपन्न होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के पूर्ण होने की तिथि 06 जून 2024 है।


जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि लोक अवकाश के दिन नामांकन नही होगा। नामांकन पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक किया जा सकेगा। नामांकन संबंधी सभी प्रक्रियाएं जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष (कक्ष संख्या 02) में संपन्न होंगी। नामांकन कक्ष में एक समय में एक साथ प्रत्याशी सहित अधिकतम 05 लोग प्रवेश कर सकेंगे।


जिलाधिकारी महोदय ने नामांकन की पूरी प्रक्रिया और आवश्यक निर्देशों से राजनीतिक दलों को अवगत कराया गया।


उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग से आगे सिर्फ तीन वाहनों को प्रवेश मिलेगा। जबकि साहूजी महराज गोल चक्कर पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वहां से प्रत्याशियों को पैदल आना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम रहेगा। बैठक से पूर्व सभी राजनीतिक दलों को नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्देशों का वितरण किया गया।


जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के दौरान नियमानुसार प्रशासन सभी आवश्यक सहयोग प्रत्याशियों के साथ करेगा। प्रत्याशियों से भी अनुरोध है कि प्रत्याशी भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन करें। कोई समस्या अथवा शिकायत होने पर प्रशासन के साथ साझा करें, तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि जनपद में चुनाव पूरी तरह निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाएगा।


बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम पंकज कुमार, सीओ सदर आभा सिंह, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies