नदी के पास खेतों में अवैध खनन की एसडीएम से शिकायत
अवैध खनन से घर ढहने की आशंका में ग्रामीण भयभीत
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर खजनी तहसील क्षेत्र के गोरसैरा गांव के मौजा जगरनाथपुर के निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी खजनी को प्रार्थनापत्र देकर खेतों से हो रहे अवैध मिट्टी खनन को रोकने की मांग की है।
प्रार्थनापत्र में बताया गया है कि आमी नदी के किनारे बसे उनके गांव में प्रति वर्ष बाद आती है। खेतों में और संपर्क मार्ग के पास हो रहे अवैध खनन से लोगों के घरों के पास गहरे गड्ढे हो जा रहे हैं। बाढ़ आने पर गहरे गड्ढों में पानी भरने से गंभीर हादसे और भू-स्खलन से घरों के ढहने की आशंका है। जानकारों ने बताया कि नदी के किनारे के पास खनन करना प्रतिबंधित है, किन्तु खनन माफिया धड़ल्ले से खनन में लगे हुए हैं। वहीं चिंतित गांव के लोगों को बाढ़ में ज्यादा पानी भरने पर अपने गांव और घरों के अस्तित्व की चिंता सता रही है।
गांव के निवासी संजय, शशिकला, वृंदावन, आद्याप्रसाद, प्रदीप, कृष्ण कुमार, सुनील, वीरेंद्र, द्वारिका, इंद्रपाल, साधुपाल, बालमुकुंद, धर्मेंद्र, शैलेश पाल, विंध्याचल, राधेश्याम, कप्पू, भगवानदास, रामदास, आदित्य समेत दर्जनों लोगों ने सामुहिक रूप से अपने हस्ताक्षर सहित डीएम, एसडीएम और मंडलायुक्त को प्रार्थनापत्र देकर अवैध खनन रोकने की मांग की है।
उक्त मामले में कमिश्नर ने एसडीएम को अवैध खनन रोकने और आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया है।
