Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस टीम द्वारा चोरी के दो भगौना एल्युमिनियम का , एक गैस सिलेन्डर , एक पल्टा लोहे का, के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

 थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस टीम द्वारा चोरी के दो भगौना एल्युमिनियम का , एक गैस सिलेन्डर , एक पल्टा लोहे का, के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


बलरामपुर थाना गैसड़ी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली गैसड़ी के नेतृत्व में आज दिनांक 16.05.2024 को थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस द्वारा  मु0अ0सं0 70/24 धारा 380/457/411 भादवि0 के अभियुक्तगण 1. रामसनेही पुत्र बृजलाल उम्र करीब 36 वर्ष नि0ग्रा0 विशुनपुर कला थाना को0 गैसड़ी जनपद बलरामपुर 2. संगम लाल उर्फ डाक्टर पुत्र बृजलाल उम्र करीब 38 वर्ष नि0ग्रा0 विशुनपुर कला थाना को0 गैसड़ी जनपद बलरामपुर को भोजपुर थारु गाँव से पहले बनी सरयू नहर पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा से संबन्धित चोरी हुआ दो भगौना एल्युमिनियम का , एक गैस सिलेन्डर , एक पल्टा लोहे का बरामद हुआ । अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया। 


गिरफ्तारकर्ता टीम


1. उ0नि0 आशुतोष उपाध्याय  

2. का0 अनुज कुमार  

3. का0 रोहित कुमार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies