गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना खजनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष खजनी के नेतृत्व मे उ0नि0 सत्यदेव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 212/2024 धारा 304 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. चन्दन पुत्र जनार्दन 2. शनि पुत्र स्व0 विजयमल निवासीगण खुटहना थाना खजनी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम
1. उ0नि0 सत्यदेव थाना खजनी जनपद गोरखपुर
2. का0 बृजेश यादव थाना खजनी जनपद गोरखपुर
3. का0 यादवेश यादव थाना खजनी जनपद गोरखपुर
