Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ग्राहकों की पहली पसंद है हीरो मोटोकॉर्प की विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर-फतेह बहादुर सिंह

 विडा चलाए ईंधन की बचत के साथ ही प्रदूषण से भी मिलेगी मुक्ति-नितिन मातनहेलिया




ग्राहकों की पहली पसंद है हीरो मोटोकॉर्प की विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर-फतेह बहादुर सिंह


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर  महंगाई की इस दौर में अगर आप बचत करना चाहते हैं तो हीरो मोटोकॉर्प अब ग्राहकों के लिए कम दाम पर लाया है इलेक्ट्रिक स्कूटर इस स्कूटर के इस्तेमाल करने से जहां ईंधन की बचत होगी वही प्रदूषण से भी बचाव होगा। हीरो मोटोकॉर्प ने आज मोहद्दीपुर डीपी मोटर्स पर इलेक्ट्रिक बस्कूटर को लांच किया है जिसका उद्घाटन उ .प्र. सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने किया । फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प एक विश्वसनीय कंपनी है जिस पर ग्राहक विश्वास करते हैं। प्रदूषण मुक्त के साथ ही ईंधन की भी बचत होगी । यह स्कूटर लोगों के लिए काफी फायदेमंद है और सरकारी इस पर सब्सिडी भी देती है।

टू व्हीलर में विश्व की नंबर एक कम्पनी हीरो मोटोकॉर्प जो पिछले 23 सालों से विश्व मे नंबर वन पर है। जिसका दो मॉडल है। एक वी वन प्लस, दूसरा वी वन प्रो जिसकी कीमत 119900 है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से प्रदूषण की समस्या से भी निजात मिलेगा वहीं सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सब्सिडी भी दिया जा रहा है। डीपी मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन मातनहेलिया ने बताया कि बाइक/ स्कूटर के मामले में हीरो मोटोकॉर्प पिछले 23 सालों से विश्व की नंबर एक कंपनी है। जो ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान देती है। इलेक्ट्रिक विडा स्कूटर के दो  मॉडल और पांच कलर में उपलब्ध है। ग्राहकों  की सुविधा के लिए कम से कम डाउन पेमेंट पर फाइनेंस किया जा रहा है डीपी मोटर्स  फ्लिपकार्ट से लेने पर 20 से 25 हजार का कैश डिस्काउंट और एसबीआई, आइसीआइसीआई व एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से लेने पर 40 हजार रुपये की छूट हीरो मोटोकॉर्प दे रहा है ,15 से 20 हजार के डाउन पेमेंट पर फाइनेंस की भी सुविधा उपलब्ध है आसान किस्तों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है । गाड़ी खराब होने पर 50 किलोमीटर के अंदर मैकेनिक भेज कर उसे कम समय मे ठीक कराया जाएगा। मेंटेनेंस का भी कोई झंझट नहीं है। बाइक में ड्यूल रिमूवर बैटरी लगी हुई है एक बार चार्ज होने पर 100 किलोमीटर की दूरी तय किया जा सकता है चार्ज करने में लगभग 5 घंटा का समय लगता है। जो 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाई जा सकती है। इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय समेत अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies