पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय को एनएफआईआर का असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी बनाए जाने पर बधाई देने वालों का लगा तांता
सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं कर्मचारी गण के उम्मीद पर खरा उतरूंगा - विनोद राय
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय को नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन, नई दिल्ली का असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी बनाए जाने पर समाज के गणमान्य नागरिकों,कर्मचारियो तथा संघ के सभी ब्रांचों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं बधाई दिया गया। इसी क्रम में आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ डीजल लॉबी ब्रांच के पदाधिकारियो द्वारा संघ के कार्यालय पर एक सभा कर महामंत्री विनोद राय का माल्यार्पण किया गया एवं सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने बधाई दिया।
इस अवसर पर महामंत्री विनोद राय ने कहा कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन ,नई दिल्ली ने एक बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपा है अब पूर्वोत्तर रेलवे में व्याप्त समस्याओं का निराकरण रेलवे बोर्ड स्तर पर भी करा पाने में सुविधा होगी।
उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण को आश्वस्त किया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरे उतरेंगे।
बधाई देने वालों में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सतीश चंद्र अवस्थी, के एम मिश्रा, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी ,ईश्वर चंद्र विद्यासागर,ए बी पांडे , अजय त्रिपाठी,डीजल लॉबी ब्रांच के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री हेमंत कुमार ,एसके गोस्वामी, मुकेश कुमार, मनु कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार राय, आशुतोष सिंह, राजेंद्र कुमार गौड़, अजय कुमार मौर्य, नित्यानंद पांडे, विनय कुमार सिंह, विनय गुप्ता ,मिथिलेश कुमार एवं मुख्यालय इंजीनियरिंग ब्रांच के श्री जयराम एवं तमाम पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
