Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

रेलवे कॉलोनियो पर तत्काल ध्यान दे प्रशासन- विनोद राय

 रेलवे कॉलोनीयों के जर्जर मकानों में रहने के लिए विवश हैं रेलकर्मी।  प्रशासन नहीं ले रहा रेल कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों की सुधि



रेलवे कॉलोनियो पर तत्काल ध्यान दे प्रशासन- विनोद राय


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे कॉलोनियो के मकान अत्यंत जर्जर हो चुके हैं। इन्हीं जर्जर मकानों में रेल कर्मी अपने परिवार सहित रह रहे हैं कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। प्रशासन जिन मकानों की मरम्मत भी कर रहा है अत्यंत घटिया मरम्मत की जा रही है कुछ दिनों बाद स्थिति जस की तरफ हो जा रही है और मकान फिर जर्जर हो जा रहे हैं। कॉलोनी में रहने वाले तमाम रेल कर्मियों ने संघ कार्यालय पर आकर रेलवे कॉलोनी की दुर्दशा के बारे में बताया। महामंत्री विनोद राय ने प्रशासन से मांग किया है बरसात का मौसम आने से पहले जो मकान जर्जर या गिरने की स्थिति में है उन में रहने वाले रेल कर्मियों को तुरंत अच्छे आवास आवंटित किए जाएं तब उनकी मरम्मत ठीक ढंग से करवाई जाए जिससे दोबारा किसी रेल कर्मी को वह मकान आवंटित किया जा सके। महामंत्री विनोद राय के साथ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सतीश अवस्थी ,के एम मिश्रा, कौशल कुमार सिंह, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, देवेश सिंह अंशुमाल पाठक, अजय त्रिपाठी, निशांत यादव, दीपक प्रजापति, धीरज यादव,विनय यादव इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies