Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

महराजगंज में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इंडिया गठबंधन की नाव डूब चुकी है

 महराजगंज में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इंडिया गठबंधन की नाव डूब चुकी है



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


महराजगंज  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की नाव डूब चुकी है।इस बार गठजोड़ की हवा निकल जाएगी। एक तरफ माफियाओं का गठजोड़ है, तो दूसरी तरफ मोदी सरकार है।


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य शनिवार को महराजगंज जिले के जहदा में भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है। गठबंधन के नेता जमानत पर छूटकर मोदी का विरोध कर रहे हैं। जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का मन बना चुकी है। सपा की साइकिल पंचर हो गई है। 10 साल तो ट्रेलर था। वर्ष 2043 तक विकसित भारत का सपना साकार हाेगा। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी गठबंधन पर भारी पड़ रही है। पाकिस्तान दुनिया से भीख मांग रहा है। पीएम मोदी ने कहा था कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं और जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे भी नहीं। देश के खजाने पर गरीबों का हक मोदी की गारंटी है। तुष्टीकरण करने वाले वोट की राजनीति कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने शरणार्थियों काे पिछड़े वर्ग का सर्टिफिकेट देकर नौकरी दे दी है। अब इसकी जांच कराई जाएगी। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। मोदी सरकार में जन धन योजना का लाभ गरीबाें को मिल रहा है। गठबंधन करके मोदी को रोकने का सपना साकार नहीं होने वाला है।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कन्नौज व रायबरेली सहित यूपी की 80 सीटें भाजपा जीतेगी। विपक्ष द्वारा संविधान बदलने का दुष्प्रचार किया जा रहा है। जबकि मोदी ने डा.आंबेडर के पंचतीर्थ का निर्माण कराया है। भाजपा ने कश्मीर से 370 हटा कर दे श का कल्याण किया है।


इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेम सागर पटेल, ऋषि त्रिपाठी, जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies