Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

धूमधाम से मनाया गया रेडक्रास दिवस

 धूमधाम से मनाया गया रेडक्रास दिवस


रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा को किया गया सम्मानित



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर रेडक्रॉस के जनक हेनरी डुंनेंट के जन्मदिन के अवसर पर विश्व स्तर पर रेडक्रॉस दिवस मनाए जाने के क्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर द्वारा भी कई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस क्रम में सुबह 9.30 बजे सीतापुर आंख अस्पताल परिसर के जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र पर सुबह 9.30बजे से ही उत्साह पूर्वक रक्तदान कार्यक्रम में पहला रक्तदान 24 वर्षीय सूर्यांश उदित ओझा ने किया, रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह, संरक्षक ईश्वर चंद जयसवाल,नागेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना,कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल,आजीवन सदस्य विवेक जायसवाल,आजीवन सदस्य गण श्रीमती शर्मीला त्रिपाठी,श्रीमती शिखा पाण्डेय, विनोद राय,प्रतीक श्रीवास्तव,डी.डी.आर. सी. के कर्मचारियों सहित 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।


  इसके बाद विकास भवन सभागार में रेडक्रॉस के 2024 के थीम -- मैं ख़ुशी के साथ देता हूँ और जो ख़ुशी मैं देता हूँ वह एक पुरस्कार है के साथ वाद - विवाद प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित हुवा, इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश ब्रांच के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही ने कहा कि गोरखपुर रेडक्रॉस की इकाई अपने कम समय में ही मानव सेवा एवं रक्तदान के अनेक कार्यक्रम करने में सफल हुई है,उन्होंने जिले के रेडक्रॉस के 1968के सदस्य डाक्टर महेन्द्र अग्रवाल,अनुपम सहाय एवं श्रीमती संगीता राय,प्रतिमा शुक्ला, लक्ष्मी प्रजापति, सुषमा त्रिपाठी,अखिलेश कुमार ओझा,भगवती इंटर कालेज की प्रधानाचार्य  रीना सिंह, शिखा पाण्डेय,संयोगिता सिंह,शर्मीला त्रिपाठी, शशि राय,मातृ आंचल सेवा संस्थान की पुष्पलता सिंह,पंकज पाण्डेय,पुष्पराज दूबे सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, 

रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान के लिए  रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा की प्रशंसा करते हुवे उत्तर प्रदेश ब्रांच के उपसभापति श्री अखिलेन्द्र शाही ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया,

रेडक्रॉस के इन दो स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह,संचालन सचिव एवं मंडल प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने किया एवं उप सभापति डा. दिनेश मणि त्रिपाठी,ईश्वर चंद जयसवाल,कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल,डाक्टर संतोष नायक,नागेंद्र नाथ सिंह मुन्ना,डाक्टर प्रियंका,विवेक जयसवाल,आदित्य निगम,उमेश चंद किरन,इमरान आदि अनेक आजीवन सदस्य सम्मिलित रहे।

यह बाते ज्ञानेंन्द्र ओझा (रक्तदान प्रभारी)

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर ने बताई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies