इंडिया गठबंधन सरकार बनते ही खुल जाएगा नौकरी का पिटारा : काजल निषाद
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर खजनी गोरखपुर लोकसभा प्रत्याशी काजल निषाद रविवार को रोड सो पर निकली। सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के आशापार चौराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा उम्मीदवार ने कहा भाजपा सरकार राशन दे रही है, शासन नहीं। आज युवा रोजगार के लिए दौड़ रहे हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार के नाम पर फिसड्डी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि 1 जून को साइकिल पर बटन दबाकर सपा को भारी मतों से विजय बनाए। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही नौकरी का पिटारा खुल जाएगा। वह पूर्व चेयरमैन राममिलन सिंह यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 30 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी। वह अभी 15 अगस्त के पहले। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अपने रिश्तेदारों का करोड़ों का कर्ज माफ किया तो इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ होगा।
रोड शो के दौरान लोकसभा प्रत्याशी का जगह-जगह जनता जनार्दन ने स्वागत किया। खजनी विकासखंड क्षेत्र के सतुआभार नैपुरा चौराहे पर सतुआभार निवासी राम उजागीर दुबे, ग्राम प्रधान सतुआभार धूपई प्रसाद अपने समर्थकों के साथ काजल निषाद का स्वागत किया। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी ने राम उजागीर दुबे और उनके समर्थकों से जीत का आशीर्वाद मांगा। आगे चलकर मथौली, बिगड़ी, टिकरिया नाथ सिंह होते हुए आशा पर चौराहा पहुंची। जहां उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। वहां से रामपुरवां बिहारी बुजुर्ग, साखडाड़ पांडेय, महिलांवर होते हुए खजनी निकल गई। लोकसभा प्रत्याशी के साथ सैकड़ो सपा कार्यकर्ता रहे।