Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी- डॉ मोहन यादव सीएम मध्यप्रदेश

 सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी- डॉ मोहन यादव सीएम मध्यप्रदेश



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


महराजगंज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के बरगदवा बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए भाजपा को जरूरी बताया। जनसभा में कांग्रेस पर हमलावर रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तो मुंह उठाकर बात करने की स्थिति में नहीं है। अतीत में कांग्रेस ने कई गलती की। कांग्रेस शहजादे राहुल गांधी की पांचवीं पीढ़ी में उनके परनाना जवाहर लाल की गलती से चाइना के पास देश का एक लाख किलोमीटर भूभाग है।


इंडो-नेपाल बार्डर के सीमावर्ती मुख्य बाजार बरगदवा के मुन्नर प्रसाद इंटर कॉलेज के मैदान पर बुधवार को जनसभा को संबोधित करते हुए एमपी के सीएम ने कहा कि महाकाल की धरती उज्जैन से भगवान बुद्ध के ननिहाल की धरती पर आए हैं और गोरखपुर व उज्जैन का सदियों का सदियों पुराना नाता है। बाबा गोरक्षनाथ और मछेंद्रनाथ की जोड़ीइसकी मिसाल है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क नेपाल से सदियों का रिश्ता है। भारत ने हमेशा पड़ोसी धर्म निभाया है। जनसभा में कांग्रेस व इडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के सारे लुटेरे एक साथ मिल गए हैं। 60 साल देश को लूटने के बाद भी इनका मन नहीं भरा है। कांग्रेस की सरकार के समय करीब लाखों एकड़ जमीन पर चीन ने कब्जा कर लिया। हमारी सरकार में हमारे साहसी जवानों ने पाकिस्तान में घुस कर मारा। डोकलाम विवाद पर भारत ने भूटान के साथ खड़ा होकर अपनी मित्रता का धर्म निभाया। डोकलाम को चीन के अतिक्रमण से बचाने का कार्य किया। वहां भारत का झांडा गाड़ा, जिसे पूरी दुनिया ने देखा। उन्होंने मंच से कहा कि वर्ष 2014 में आपने एक वोट दिया। उसके बाद का विकास आप देख सकते हैं।


मोदी सरकार की गारंटी है विकास की योजनाएं -पंकज चौधरी


जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि छह बार से जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलता रहा है। इस बार भी मोदी सरकार की गारंटी योजना है। सरकार महिलाओं व किसानों के लिए बिना भेदभाव के काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार जनता के हर मुद्दों पर खरी उतरी है।


सभा को सम्बोधित करते हुए नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सड़क और बिजली व्यवस्था बेहतर हुई है। अस्पताल में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है।


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह, लोकसभा प्रभारी छट्ठेलाल निगम, पूर्व डीजीपी विजय कुमार, नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के पूर्व मंत्री ज्योतेंद्र मोहन चौधरी,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव, प्रभाकर द्विवेदी, नौतनवां ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया, समाजसेवी व भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाबा, नौतनवां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जायसवाल,समाजसेवी सुधाकर जायसवाल, दुर्गेश मद्धेशिया, सैनिक प्रकोष्ठ के मनोज राना, अमित कुमार त्रिपाठी मंटू, उमेश जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल,मंडल अध्यक्ष बाबू नंदन शर्मा समेत बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नौतनवां विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नागेन्द्र शुक्ला को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पंकज चौधरी और विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भाजपा में शामिल कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies