Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पैतृक गांव झुड़िया पहुंच देवरिया सांसद ने किया मतदान

 पैतृक गांव झुड़िया पहुंच देवरिया सांसद ने किया मतदान 



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


खजनी लोकसभा संत कबीर नगर अंतर्गत खजनी विधानसभा क्षेत्र के झुड़िया निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवरिया सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी शनिवार दोपहर  कंपोजिट पीएमश्री विद्यालय समर्थकों के पहुंच मतदान किया। मतदान कर बाहर निकले सांसद ने बूथ के बाहर मौजूद लोगों से कहा कि विपक्ष कितना ही एक जूटता दिखा ले, लेकिन केंद्र में एनडीए की ही सरकार बनेगी और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। केंद्र सरकार मुख्य रूप से सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रही है। भाजपा सेवा ही संकल्प के मंत्र के साथ जन कल्याण कार्य में लगी है। सांसद ने सरकार की ओर से किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में  जानकारी दी। सांसद के साथ लालचंद त्रिपाठी, बाल किशुन पासवान, सिद्धिनाथ त्रिपाठी, कौशिक मुनि तिवारी, मार्तंड त्रिपाठी, गोरख त्रिपाठी समेत दर्जनों लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies