मु0अ0सं0 265/2024 धारा 354/506 भादसं व 7/8 पाक्सो एक्ट मे वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार थाना पयागपुर, जनपद बहराइच।
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना पयागपुर पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा रोकथाम जुर्म जरायम एवं क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था कायम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (नगर) श्री रामानन्द प्रसाद कुशवाहा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय पयागपुर श्री हीरालाल कन्नौजिया के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री कमल शंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 265/2024 धारा 354/506 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट मे वांछित 01 नफर अभियुक्त वैभव द्विवेदी उम्र 20 वर्ष पुत्र कुलभूषण द्विवेदी निवासी त्रिकोलिया थाना पयागपुर जनपद बहराइच को आज दिनांक 03.06.2024 को समय 07.50 बजे पयागपुर क्षेत्र के ग्राम त्रिकोलिया से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।
बताते चलें कि दिनांक 23.05.2024 की शाम को वादी की पुत्री को अभियुक्तगण द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को जबरिया पकड़ कर अपने बाइक पर बैठा लेने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी की लिखित सूचना पर दिनांक 25.05.2024 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 265/2024 धारा 354/506 भा0द0वि0 व धारा 7/8 पोक्सो एक्ट बनाम 01. वैभव द्विवेदी पुत्र स्व0 कुलभूषण द्विवेदी 02. अजय सिंह पुत्र श्री लाल बहादुर सिंह निवासीगण त्रिकोलिया थाना पयागपुर जनपद बहराइच पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त में दिनांक 25.05.2024 को अभियुक्त अजय सिंह पुत्र श्री लाल बहादुर सिंह निवासी त्रिकोलिया थाना पयागपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया था ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 श्री विपिन कुमार
2.हे0का0 शत्रुध्न यादव
3.का0 संतोष चौहान
