चोरी गयी दो अदद एलईडी टीवी, एक अदद कूलर कम्पनी सिम्फनी, एक अदद इण्डेक्शन कम्पनी प्रेस्टीज ,एक अदद मशीन डीजे की व एक अदद मोटर साईकिल को बरामद कर दो शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना नानपारा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियो, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी गये वाहनों की बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) बहराइच श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नानपारा श्री राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व मे टीम गठित कर चोरी गयी दो अदद एलईडी टीवी, एक अदद कूलर कम्पनी सिम्फनी, एक अदद इण्डेक्शन कम्पनी प्रेस्टीज ,एक अदद मशीन डीजे की व एक अदद मोटर साईकिल के साथ दो नफर अभियुक्त को दिनांक 03.06.2024 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस टीम के साथ माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।
बताते चलें कि दिनांक 30.01.2024 की रात्रि में स्टेशन रोड नानपारा के पास से अज्ञात चोर द्वारा वादी के दुकान मे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर नगदी 3000/- व 2 मशीन साउण्ड बजाने वाली व 02 मिक्शर मशीन (कुल कीमत लगभग 40-45 हजार) के चोरी कर लिया गया था तथा दिनांक 12.05.2024 को भग्गापुरवा डेन्टल हास्पिटल के सामने से अज्ञात चोर द्वारा कम्पनी का सामान गायब कर दिया गया था । चोरी गये सामानों की बरामदगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 03.06.2024 को प्रभारी निरीक्षक नानपारा द्वारा गठित पुलिस टीम के द्वारा चोरी गयी दो अदद एलईडी टीवी, एक अदद कूलर कम्पनी सिम्फनी, एक अदद इण्डेक्शन कम्पनी प्रेस्टीज ,एक अदद मशीन डीजे की व एक अदद मोटर साईकिल को बरामद कर दो नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता—
1. मंटू उर्फ राम सूरत पुत्र राम वेलास निवासी ग्राम भज्जापुरवा थाना को0 नानपारा जनपद बहराइच
2. मोनू जेलर उर्फ मो0 आमिर पुत्र वहीद अहमद निवासी कसाई टोला थाना को0 नानपारा जनपद बहराइच
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—
1. उ0नि0 श्री नितिन उपाध्याय प्रभारी चौकी राजाबाजार कोतवाली नानपारा बहराइच ।
2. उ0नि0 श्री दीपक सिंह प्रभारी चौकी कस्बा कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच ।
3. उ0नि0 श्री पूर्णेश नरायन पाण्डेय चौकी प्रभारी गुरुघुट्टा थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच ।
4. मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश शाह थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच ।
5. आरक्षी दिवाकर सिंह थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच ।
6. आरक्षी आलोक विक्रम सिंह थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच ।
