हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना गोरखनाथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में उ0नि0 विवेक सिंह मय पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 247/2024 धारा 379 भादवि से संबंधित अभियुक्त अमृताश दत्ता पुत्र सचिन दत्ता निवासी जागेश्वर पासी चौराहा के पास मुहल्ला हुमायुपुर उत्तरी थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि वादी मुकदमा की दो पहिया वाहन जो गोरखनाथ चिकित्सालय गेट से चोरी हो गयी थी, के संबंध में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 विवेक सिंह चौकी प्रभारी नथमलपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
2. प्रशि0उ0नि0 संदीप कुमार थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
3. का0 बृजेश यादव थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
