हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना कोतवाली देहात आज दिनांक 27.06.2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बहराइच के द्वारा अपराध व अपराधियों के रोकथाम एवं वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (नगर) व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री वृजेन्द्र कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस बल द्वारा चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 03 नफर वांक्षित अभियुक्त 1. अमन कनौजिया पुत्र स्वर्गीय विनोद कनौजिया उम्र करीब 22 वर्ष निवासी छाया कुंआ मो० गुदड़ी थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच 2. अंकूर यादव पुत्र रामराज यादव निवासी मोहल्ला गुदडी थाना को0 नगर जनपद बहराइच उम्र करीब 20 वर्ष 3. सुमित यादव पुत्र सतीषचन्द्र यादव निवासी खालेपुरवा थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र करीब 21 वर्ष को के0डी0सी0 तिराहा के पास से गिरफ्तार कर मा० न्यायालय रवाना किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम-
1. उ0नि0 अनूप मणि त्रिपाठी
2. कां0 विकास यादव
3. कां० अनुराग शर्मा