हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना रूपईडीहा श्रीमान पुलिस अधीक्षक, श्रीमती वृन्दा शुक्ला, जनपद बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व चोरी व लूट की घटनाओ की रोकथाम व चोरी की घटना कारित करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0नि0 अशोक कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा कल दिनांक 12.06.2024 को समय 21.00 बजे एक व्यक्ति रणधीर प्रताप सिंह पुत्र राकेश प्रताप सिंह अपने फार्म हाऊस रंजीत बोझा मिंहीपुरवा में दूध लाने के लिए अपनी स्कूटी से जा रहे थे कि रास्ते में पचपकरी से मिहीपुरवा के बीच एक मोटर साईकिल पर सवार तीन युवक रणधीर सिंह उपरोक्त की स्कूटी को रोककर मोबाईल छीनने का प्रयास किये । रणधीर सिंह के शोर मचाने पर तीनो व्यक्ति अपनी मोटर साईकिल टी0वी0एस0 राईडर से भागने लगे । रंजीतबोझा चौराहे के आगे तमाम व्यक्ति खड़े थे जिनको देखकर ये लोग घबड़ाकर मोटर साईकिल फिसलने के कारण सड़क पर गिर पड़े । जिससे मोटर साईकिल चला रहे व्यक्ति संदीप नाई पुत्र जगत नरायन उर्फ मोल्हे नि0 गंगापुर मोहनापुर थाना रूपईडीहा बहराइच को जनता द्वारा पकड़ लिया गया मो0सा0 से गिरने के कारण शरीर पर कई जगह गंम्भीर चोटे आई । शेष दो अभियुक्त मौके से फरार हो गये । जिसके संबंध में थाना रूपईडीहा पर मु0अ0सं0 284/2024 धारा 393 भादवि पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में शेष भागे हुए अभियुक्तगण 01. मनीष वर्मा पुत्र बच्छराज वर्मा 02. विशाल वर्मा पुत्र कैलाश वर्मा नि0गण गंगापुर दा0 मोहनापुर थाना रूपईडीहा को आज दिनांक 13.06.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर नथुनिया तिराहे से समय 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया । मुकदमा उपरोक्त में आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण उपरोक्त को पेशी हेतु सदर न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
01.उ0नि0 अशोक कुमार सिंह चौकी इंचार्ज शिवपुर मोहरनिया
02. का0 अंकुर यादव
03. का0 जतिन कुमार
04. का0 संजय कुमार गौड़
थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
