हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई) 11 जून 2024*
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन एवं प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 की कार्य योजना को अंतिम रूप देने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें कृषि उपनिदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी द्वारा कार्य योजना के विषय में अवगत कराया गया तथा किसान अवार्ड, कृषि वैज्ञानिक संवाद, ऑपरेशनल व्यय,और कृषि से संबंधित प्रमुख योजनाओं के विषय में भी जानकारी प्रदान की तथा जिला उद्यान अधिकारी ने भी अपने विभाग से संबंधित प्रमुख योजनाओं के विषय में भी अवगत कराया।
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया गया और उन्होंने कहा कि कृषि को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़कर तथा नई तकनीकियों को अपनाकर कृषि को किसानों के लिए अधिक से अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और किसान आधुनिक कृषक के रूप में स्थापित हो सकेंगे। जिससे शासन की किसानों को आगे बढ़ाने की योजना फलीभूत हो सकेगी और उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन पशुपालन एवं अन्य कृषि से जुड़ी योजनाओं को अपना कर भी किसान एक उन्नत किसान के रूप में बन सकता है।
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित किसान बंधु एवं एफपीओ के सदस्यों को अधिक से अधिक किसानों को कृषि से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक करने के लिए अपील की।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी प्रबोध मिश्रा, भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी शुघर सिंह, कृषि वैज्ञानिक एवं एफपीओ के सदस्य सहित किसान बंधु भी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
