Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार द्वारा पुलिस लाइन में थानों पर नियुक्त बीट आरक्षियों का उनके बीट क्षेत्र के बारे में टेस्ट लिया गया




हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


बलरामपुर आज दिनांक 14.06.2024 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार द्वारा बीट व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में थानों पर नियुक्त बीट आरक्षियों का उनके बीट क्षेत्र के बारे में टेस्ट लिया गया, जिससे उनकी सजगता, भ्रमणशीलता तथा बीट क्षेत्र के लोगों से मेलजोल तथा उनकी कार्यपद्धति के बारे में पता कर और अधिक सुधार किया जा सके।


इस टेस्ट मेें बीट क्षेत्र में प्रमुख स्थानों, बैंको तथा उनके मैनेजरों के नाम व फोन नम्बर , धार्मिक स्थलों तथा उनके धर्मगुरूओ, हिस्ट्रीशीटर, सक्रीय अपराधी, ग्राम प्रधान तथा ग्राम प्रहरी, शस्त्र लाइसेंस धारक, प्रमुख प्रतिष्ठानों, पुलिस मित्र, राजनैतिक व्यक्तियों, सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहते हुये आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों , विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त लोगों आदि के बारें मे सवाल कर उनके बारे जानकारी की गयी । इसमें अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों के बारे में अधिक जानने तथा उनसे बेहतर समन्वय स्थापित करने वाले बीट आऱक्षियों की सराहना की गयी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies