Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,सभी खतरे से बाहर



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


ठूठीबारी महराजगंज जिले में भारी बारिश की वजह से घर का छत गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।


बता दें कि यह पूरा मामला कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र में बकुलडीहा गांव का है।यहां के रहने वाले महेंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ भोजन करने बैठे थे। रात से हो रही बारिश की वजह से घर का छत गिर गया। जिस वजह से घर के चार लोग घायल हो गए।जिसमें महेंद्र गुप्ता का हाथ भी फैक्चर हो गया।


बता दें कि महेंद्र घर में कमाने वाला अकेला व्यक्ति था। वह घर में न शौचालय बनवा पाया था और न ही नया पक्का मकान का निर्माण कर पाया था। महेंद्र ने बताया मीडिया कि मुझे किसी तरह का आवास और शौचालय नहीं मिला है। आज महेंद्र अपने जर्जर मकान में परिवार के साथ खाना खाने बैठा था, तभी अचानक उनके ऊपर ही छत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया।


घर में चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़ कर आए और मलबे में दबे पूरे परिवार को बाहर निकाला और तत्काल निचलौल अस्पताल भेजा। गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना में महेंद्र का एक हाथ टूट गया साथ ही अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सभी लोग चोटिल हुए हैं लेकिन खतरे से बाहर हैं।छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,सभी खतरे से बाहर


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


ठूठीबारी महराजगंज महराजगंज जिले में भारी बारिश की वजह से घर का छत गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।


बता दें कि यह पूरा मामला कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र में बकुलडीहा गांव का है।यहां के रहने वाले महेंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ भोजन करने बैठे थे। रात से हो रही बारिश की वजह से घर का छत गिर गया। जिस वजह से घर के चार लोग घायल हो गए।जिसमें महेंद्र गुप्ता का हाथ भी फैक्चर हो गया।


बता दें कि महेंद्र घर में कमाने वाला अकेला व्यक्ति था। वह घर में न शौचालय बनवा पाया था और न ही नया पक्का मकान का निर्माण कर पाया था। महेंद्र ने बताया मीडिया कि मुझे किसी तरह का आवास और शौचालय नहीं मिला है। आज महेंद्र अपने जर्जर मकान में परिवार के साथ खाना खाने बैठा था, तभी अचानक उनके ऊपर ही छत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया।


घर में चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़ कर आए और मलबे में दबे पूरे परिवार को बाहर निकाला और तत्काल निचलौल अस्पताल भेजा। गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना में महेंद्र का एक हाथ टूट गया साथ ही अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सभी लोग चोटिल हुए हैं लेकिन खतरे से बाहर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies