Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में निवर्तमान जिलाधिकारी मनीष बंसल का विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


संभल (बहजोई) 26 जून 2024*



     

       जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं समस्त विभागों के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर का सम्मानित किया।

     विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिलाधिकारी के साथ मुझे कार्य करने से बहुत अनुभव प्राप्त हुआ है और उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के कार्य करने का एक अलग तरीका है।

      अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने जिलाधिकारी के कार्य की सराहना की उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं और एक टीम वर्क के रूप में कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि देश के  माननीय प्रधानमंत्री के  सम्भल ऐंचौडा कम्बोह आगमन कार्यक्रम में जिलाधिकारी का बहुत ही महत्वपूर्ण सहयोग रहा  कार्यक्रम  जिलाधिकारी ने अपने कुशल नेतृत्व में बखूबी सही तरीके से संपन्न  कराया। 

        विदाई समारोह में जिलाधिकारी का समस्त उप जिलाधिकारी एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने सम्मान किया।

     इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत, अपर जिलाधिकारी प्रदीप  वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा  जिला विकास अधिकारी राम आशीष, उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी, उप जिलाधिकारी गुन्नौर रमेश बाबू ,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी दिनेश चंद्र सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies