एसएसपी ने की अपराध समीक्षा
फरियादियों के प्रति अच्छा व्यवहार, तत्काल सुनवाई तथा समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही किया जाए
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के ह्वाइट हाउस में अपराध समीक्षा बैठक किया बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया है कि आगामी ईद उल अजहा बकरीद त्योहार को सकुशल संपन्न कराए अपने अपने सर्किल व थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था कायम रखें। एसएसपी ने
थाने व चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादियों के प्रति अच्छा व्यवहार, तत्काल सुनवाई तथा समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही किया जाए अपने क्षेत्र में निवास कर रहे अपराधियों की लगातार निगरानी की जाए एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही किया जाए अपने क्षेत्र में चल रहे अवैध गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करे पेंडिंग विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाय एवं यदि उसमें लापरवाही पायी जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। थाने व चौकी पर अनावश्यक रूप से (विशेष रूप से सिविल प्रवृत्ति के मामलों में) किसी को ना बैठाया जाय । सिविल प्रवृत्ति के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने पर संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाए। बैठक में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जैसवाल पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा अनुराग सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैंट अंशिका वर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक भाटी क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा नितिन तनेजा क्षेत्राधिकारी गीडा अनुराग सिंह क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज कमलेश सिंह क्षेत्राधिकारी खजनी ओंकार तिवारी क्षेत्राधिकारी बांसगांव श्याम वीर सिंह क्षेत्राधिकारी गोला रत्नेश्वर सिंगर सहित संभागों के प्रभारी और थानो के प्रभारी और थाना अध्यक्ष मौजूद रहे।
