Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को कर्मचारी शिक्षक पर पेंशनर बेरोजगार नौजवानों की ओर से एवं परिषद परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई की विभाग में रिक्त पदों की सूची मंगाकर जो लगभग चार लाख से ऊपर है तत्काल नियमित नियुक्ति किए जाने के निर्णय से सभी खुश हैं :रूपेश



तत्काल कर्मचारी शिक्षक पेंशनर्स रोजगार की निम्न मांगों को पूरा कर बुलडोजर बाबा की तरह पेंशन देने वाले बाबा का ख्याति प्राप्त करें और देश में आपकी जय जयकार होगी और नरेंद्र मोदी के बाद आप ही प्रधानमंत्री हो यह पूरे देश के कर्मचारियों की शुभकामनाएं  : मदन मुरारी शुक्ल 


लखनऊ दिल्ली में रणनीति बनाकर चरण बद्ध तरीके से संघर्ष जारी रहेगा, सभी कर्मचारी शिक्षक एकजुट होकर कमरकस बिना भेदभाव के तैयार रहे हैं संघर्ष करना ही पड़ेगा बिना संघर्ष के नहीं मिलेगा :इंजीनियर राम समुझ


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर 14 जून राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ संचालन मंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया।


रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल ने निम्न मांगों पर प्रकाश डालते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी से तत्काल मांगे पूरा करने का अनुरोध किया पहले 

(1-) पुरानी पेंशन बहाल किया जाए ।

(2)  डेढ़ वर्ष के फ्रिज डीए का एरियर दिया जाए ।

(3) सातवें वेतन का फिटमेंट फैक्टर 2.68 से 3.67 किया जाए।

(4) पेंशनरों को 60 वर्ष से हर पांचवें वर्ष 5% का लाभ दिया जाए।

(5) सभी रिक्त पदों को नियमित रूप से भरा जाए जिससे फिर कहीं पेपर लीक ना हो संविदा नियुक्ति समाप्त किया जाए । आउटसोर्सिंग द्वारा नियुक्ति समाप्त किया जाए अनुदेशक का अनुदेशक पद का मानदेय बढ़ाया जाए शिक्षामित्र की भी समस्या दूर किया जाए 50% दिए बढ़ाने पर मूल वेतन में मर्ज किया जाए आठवां वेतन लागू किया जाए एवं प्रदेश से लम्बित सहमति मांगो को पूरा किया जाए जो जैसे निलंबित भत्तों की बहाली  वेतन विसंगतियां समाप्त करना आदि की तत्काल कड़ाई से पालन कर कर दिया जाए 

उपरोक्त मांगों पर हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वर्षों से लंबित मांगे हैं और सरकार से बराबर संघर्ष विभिन्न चरणों में किया गया परंतु मांगे पूरा न होने से कर्मचारियों में बड़ी कुंठित भावना है अतः हम चाहेंगे कि उपरोक्त सभी मांगे पूरा किया जाए मांगे पूरा न होने पर पेंशन बहाली ना होने पर आगामी दिनों में लखनऊ दिल्ली में बैठक कर रणनीति बनाकर चरण वध तरीके से जंग शुरू किया जाएगा सभी कर्मचारी एकजुट होकर कमरकस बिना भेदभाव के तैयार रहे इंजीनियर राम समुझ 


बैठक में गोविंद रूपेश राजेश सिंह मदन मुरारी शुक्ल वरुण बैरागी बंटी श्रीवास्तव अनूप रामधनी पासवान इजहार इंजीनियर राजकुमार पंडित अशोक पांडे पंडित श्याम नारायण शुक्ला यशवीर श्रीवास्तव जितेंद्र कुमार दीपचंद ओंकारनाथ राय फुलाई पासवान महेंद्र चौहान इंजीनियर राजकुमार इंजीनियर रामकिसुन इंजीनियरिंग अनिल किशोर पांडे इंजीनियर निधि पांडे कृष्ण मोहन गुप्ता कनिष्क गुप्ता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies