Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सोनौली बार्डर पर पकड़ी गई चीनी महिला, भारतीय सीमा में घुसने की कर रही थी कोशिश

 सोनौली बार्डर पर पकड़ी गई चीनी महिला, भारतीय सीमा में घुसने की कर रही थी कोशिश



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


महराजगंज जनपद के भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से सटे पगडंडी मार्ग पर एसएसबी की 66वीं वाहिनी ने एक विदेशी महिला को अवैध रूप से नेपाल से भारत में घुसपैठ करते पकड़ ली है। इमिग्रेशन अधिकारियों ने पूछताछ के बाद चीनी महिला को पुलिस को सौंप दिया है।


उक्त महिला भारतीय सीमा में घुस पैठ कर रही थी कि जवानों ने रोक कर उससे पूछताछ किया तो महिला की भाषा नहीं समझ पाए। विदेशी महिला होने के शक में उसे इमिग्रेशन अधिकारियों को सौंप दिया गया। महिला ने बताया कि वह अप्रैल 2024 में चीन से नेपाल आई थी। तभी से वापस नहीं गई। उसने बताया कि भारत की दलाई लामा से काफी प्रभावित थी। इसीलिए धर्मशाला जाकर साधना में लीन होने की योजना बनाई थी।


जाच के बाद महिला को भेजा गया जेल


इमिग्रेशन अधिकारियों ने जांच पड़ताल किया तो उसके पास किसी भी तरह का भारत में प्रवेश का प्रपत्र नहीं मिला। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ी गई महिला चीन की रहने वाली है।


जिसका नाम साई जिओ हांग उम्र 49 वर्ष बताई जा रही है। पूछताछ के बाद खुफिया एजेंसियों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा दिया है। गिरफ्तार महिला को विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies