हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बस्ती थाना परसरामपुर थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा दौरान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन वस्तु अवैध असलहे के साथ 01 अभियुक्त शिवा उपाध्याय पुत्र चंद्र भूषण उपाध्याय निवासी ग्राम बरहपुर काजी थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को दिनांक 25.6.2024 को करीब 21.00 बजे मुखबिरी सूचना के आधार पर परसरामपुर कस्बे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त से पूछताछ की गई तो अवैध असलहे के सम्बन्ध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। अपितु बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुझे दिया था और मैं अपने शौक के कारण इसे अपने पास रखा हुआ था। इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 172/2024 धारा 9(1)क(1)/25 आयुध अधिनियम का पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर तहसीलदार सिंह जनपद बस्ती।
2. उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।
3. आरक्षी आनन्द यादव, आरक्षी शीलू जायसवाल थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।