Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मा0 मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन विभाग, उ0प्र0 श्री धर्मपाल सिंह जी का दिनांक 08.07.2024 को जनपद सम्भल के निरीक्षण भवन संभल में समीक्षा बैठक/ आगमन/ भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





संभल (बहजोई)7 जुलाई 2024*


   

     सादर अवगत कराना है कि माननीय मंत्री जी द्वारा 2:50 बजे निरीक्षण भवन संभल में वृक्षारोपण के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। 3:00 बजे जिले के विकास एवं सुरक्षा से संबंधित, निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में पहुंचाना तथा बरसात से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था टीकाकरण एवं टैगिंग/ बाढ़ से संबंधित बचाव हेतु व्यवस्था को लेकर समीक्षा करेंगें।

      जिसमें जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक/समस्त उप जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी गण/समस्त क्षेत्राधिकारी, डीसी मनरेगा  सिंचाई एवं बाढ़ विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी/ समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत, अपर निदेशक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी समस्त उप पशु चिकित्साधिकारीगण तथा अन्य समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगें। इसके उपरांत 4:30 बजे प्रेस वार्ता करेंगें।


     जारी जिला सूचना कार्यालय जनता संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies