हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बलरामपुर थाना महाराजगंज तराई पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी ललिया श्रीमती ज्योति श्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री गिरिजेश कुमार तिवारी थाना महाराजगंज तराई एवं SOG प्रभारी सत्येन्द्र बहादुर सिंह मय टीम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 20.07.2024 को थाना म0तराई पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 96/2024 धारा 325 BNS 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त शरीफ पुत्र रोशन उम्र 40 वर्ष नि0 बंजारा टोला थाना मह0तराई जनपद बलरामपुर व मु0अ0सं0 98/2024 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त मो0 सादिक पुत्र महमूद अहमद उम्र 20 वर्ष नि0 अहमद खाँ मंडी जौनपुर थाना को0नगर जनपद जौनपुर को रमईडीह बाजार से गिरफ्तार कर उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
ज्ञातव्य है कि उपरोक्त मुकदमें से संबंधित 04 नफर अभियुक्तों 1. नासिर आलम पुत्र रफीक 2.शहजाद पुत्र मोहब्बती 3.बंगाली पुत्र सोनपाल 4.अयूब पुत्र फकीरे निवासीगण बंजाराटोला थाना महराजगंज तराई बलरामपुर को दिनांक 19.07.2024 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा चुका है।
गिरफ्तारकर्ता टीम
1. नि0 गिरजेश तिवारी प्रभारी थाना म0तराई
2. उ0नि0 श्री दिग्विजय यादव
3. उ0नि0 श्री मुनीश चन्द्र दुबे
4. उ0नि0 श्री अजय कुमार गिरी,
5. स्वाट टीम प्रभारी - निरीक्षक सत्येन्द्र बहादुर सिंह
6. हे0का0 देवेन्द्र सिंह
7. का0 श्याम जी शुक्ला
8. का0 सागर
9. का0 राहुल कुमार,
10. का0 सूर्य प्रकाश
11. सुशील कुमार,
12. का0 शशाँक पाण्डेय
