हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना रामगढ़ताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अधी0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल के नेतृत्व में म0उ0नि0 दीप मंजरी पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 423/24 धारा 305(A) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त प्रिंस साहनी को गिरफ्तार किया गया । कब्जे से चोरी के 14.700 किग्रा सरिया के टुकड़े बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा वादी मुकदमा के निर्माणाधीन साइट से सरिया चोरी कर लेने के संबंध प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत कराया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. म0उ0नि0दीप मंजरी पाण्डेय चौकी प्रभारी नौकायन थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 हरिओम सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
3. कां0 लव कुमार गौड थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
4. कां0 संजीव गुप्ता थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
5. कां0 नकीब खान थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
