हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना बेलीपार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बाँसगाव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बेलीपार के नेतृत्व में उ0नि0 जीतेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा द्वारा अभियुक्ता लालमती उर्फ अर्चना को चोरी के चैन व लॉकेट के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 253/2024 धारा 303(2),317(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 29.07.2024 को बाबा मुन्जेश्वरनाथ मंदिर बहद ग्राम भौवापार थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर में एक महिला द्वारा चैन व लॉकेट काट कर चुराते हुए पुलिस बल द्वारा मौके से पकड़ा गया । जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 जीतेन्द्र यादव थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
2. का0 अभिषेक यादव थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
3. म0का0 बबिता राय थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
4. म0का0 प्रीति सिह थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
