हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना सहजनवां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एंव अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सहजनवां के नेतृत्व में उ0नि0 घनश्याम उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 390/2024 धारा 3(1) व 2(ख) की उपधारा (XI)(XVII) उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सदाउ उर्फ सदानन्द पुत्र किशुनचन्द्र उर्फ किशनचन्द्र उर्फ ढाढ़ी निवासी ग्राम हरदी थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 घनश्याम उपाध्याय थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 मृत्युंजय कुमार थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
4. का0 विश्वनाथ थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
5. का0 नवीन शुक्ला थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
6. का0 आशुतोष कुमार पाण्डेय थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
