हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 22 जुलाई 2024*
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग निंयत्रण अभियान को लेकर अंतर विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
संचारी रोग नियंत्रण से संबंधित विभागीय माइक्रो प्लान को लेकर जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।झाड़ी कटान, स्थिर पानी,नालियों की साफ़ सफाई को लेकर भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्रातः 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करें तथा उसके पश्चात एक माह के अन्तर्गतअपने क्षेत्र के सभी गांवों का भ्रमण करें । अन्य विभागों से समन्वय बनाते हुए संचारी रोग नियंत्रण के लिए कार्य करें। ग्राम कुल की बैठक करते हुए ग्राम के स्तर के सभी अधिकारी कर्मचारी जन सामान्य के लिए कार्य करें। उथले हैंडपंप को लेकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे हैंडपंप पर लाल चिन्ह लगाए ताकि कोई भी व्यक्ति इनके पानी को ना पीये। ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा स्प्रे को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा स्प्रे कराना सुनिश्चित करें।
समस्त खंड विकास अधिकारियों को एडीओ पंचायत की संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में बैठक लेने के लिए भी निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल एवं अस्पतालों का भी भ्रमण करें। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जो आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा अपने क्षेत्र का भ्रमण नहीं कर रही हैं तथा अपने कार्य में लापरवाही तथा निष्क्रियता बरत रहीं हैं उनको चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई संज्ञान में लायी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि साफ़ सफाई में अगर कोई सफाईकर्मी लापरवाही बरतता हैं उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाए। जुनावई एवं गुन्नौर के एडीओ पंचायत के विरुद्ध संचारी अभियान में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।पोषाहार वितरण, आशाओं के गृह भ्रमण, मच्छरों द्वारा होने वाली बीमारियों के संवेदीकरण, आभा आईडी, आदि पर चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग संचारी रोग नियंत्रण अभियान को गम्भीरता से लें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ तरन्नुम रजा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ दिनेश चन्द्र, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा एवं आनंद कटारिया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ पंकज विश्नोई, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पांडेय, डब्ल्यू एच ओ के अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

