Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जमीनी विवाद में बेटे ने की धारदार हथियार से मां की हत्या, बेटे और बहू गिरफ्तार


ब्रेकिंग न्यूज़ महाराजगंज


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट



महराजगंज थाना सिन्दुरिया जनपद  के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हरिहरपुर के टोला मोतीपुर मे एक व्यक्ति ने शनिवार को सम्पति विवाद को लेकर अपनी ही मां की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिया। मौके पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्यारे बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोतीपुर निवासी राजकुमार उर्फ घूरे (40 वर्ष) जायदाद को लेकर शनिवार दोपहर मे अपनी मां श्यामदेई (60 वर्ष) को मोतीपुर नहर फाटक के पास धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया है ।  घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंचकर हत्यारे बेटे और बहू को हिरासत मे लेते हुए मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की  कार्यवाई कर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि घटनाक्रम की सूचना मिलते ही हत्यारे बेटे राजकुमार और बहू राजेश्वरी को  हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है ।


अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज आतिश कुमार की बाइट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies