हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई)20 जुलाई 2024*
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार ने विभाग वार निर्माण कार्यों के विषय में बताया।
जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं से सी एम आई एस पोर्टल की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पोर्टल की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया जाए।
स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से निर्माण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें और जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण करें।
यूपीपीसीएल द्वारा कराया जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की उन्होंने कहा कि कार्य को समय से पूर्ण कराया जाए डाइट के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण का किया जाए जिससे वह जन उपयोगी बन सके।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संबंधित निर्माण कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की जिसमें जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि असालतपुर जारई में स्कूल निर्माण के लिए जमीन का चयन किया गया है जिसके ऊपर से हाई टेंशन लाइन जाती है उसकी समस्या को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हो कहा इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
जल निगम की परियोजनाओं को लेकर भी जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पशुधन विभाग, जिला योजना, सेतु निगम, नगर विकास, अवस्थापना,मंडी परिसर, लोक निर्माण विभाग इत्यादि से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पंकज बिश्नोई, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक वेदराम, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार सहित समस्त कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

