Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कृषि मंत्री ने आज महराजगंज जिले में बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों का लिया जायजा,जताया संतोष महाव और चेहरी तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

 कृषि मंत्री ने आज महराजगंज जिले में बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों का लिया जायजा,जताया संतोष



महाव और चेहरी तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


महराजगंज माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उ.प्र. सरकार श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा आज जनपद में बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन के दृष्टिगत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया गया।


माननीय कृषि मंत्री द्वारा सबसे पहले चेहरी तटबंध का निरीक्षण किया गया। उन्होंने तटबंध पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों और अस्थाई बाढ़ चौकी को देखा और संतोष व्यक्त किया। इसके उपरांत उन्होंने महाव नाले को देखा। जिलाधिकारी श्री अनुनय झा द्वारा जिला प्रशासन द्वारा महाव नाले के तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और नाले की सफाई हेतु कराए गए कार्यों से अवगत कराया। माननीय मंत्री जी ने कराए गए कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की।


मीडिया से बात करते हुए माननीय कृषि मंत्री ने कहा कि नेपाल की नदियों के पानी के कारण जनपद की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और इससे उत्पन्न बाढ़ की आशंका को देखते हुए महराजगंज का निरीक्षण मेरे द्वारा किया गया। उन्होंने बाढ़ संबंधी तैयारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 04 जिलों का भ्रमण कर बाढ़ प्रभावितों से बात कर उनका हालचाल लिया गया है और राहत सामग्री का वितरण किया गया है।


निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविकांत पटेल, जिलाधिकारी श्री अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीणा, एसडीएम सदर श्री रमेश कुमार, अधिशासी अभियंता श्री राजीव कपिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies