Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

खजनी तहसील प्रशासन ने किया पौधारोपण संरक्षित करने का लिया संकल्प



पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का_तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


खजनी गोरखपुर खजनी तहसील परिसर में तहसील प्रशासन ने किया पौधारोपण पौधे संरक्षण का लिया संकल्प आज एसडीएम खजनी कुंवर सचिन सिंह के नेतृत्व में बरगद ,पिपल, पाकड़ ,आंवला ,आम ,के आदि पौधे खजनी तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी,नायब तहसीलदार सूरज कुमार ,नायब तहसीलदार राकेश शुक्ला, नायब तहसीलदार हरिस यादव एवं  कानूनगो लेखपाल सहित समस्त कर्मचारियों ने एक-एक वृक्ष लगाए तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने कहा की पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है।प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इससे हमें स्वच्छ हवा मिलेगी। हम कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। कई तरह की गंभीर बीमारियां पर्यावरण के दूषित होने से बढ़ रही हैं। इसे गंभीरता से समझना होगा और हर व्यक्ति को जनहित व देशहित में पौधारोपण करने का संकल्प लेना होगा।पर्यावरण संरक्षण को लेकर जल, भूमि, पेड़-पौधे, जीव-जंतु, मानव की गतिविधियां शामिल होती है। बेहतर कल के लिए हमें आज पर्यावरण सुरक्षा की ¨चिंता करनी होगी। पर्यावरण का मनुष्य के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है इसलिए कॉल रोपण कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies