हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण जन अभियान -2024 के अंतर्गत इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया।
इसकी जानकारी देते हुवे रेडक्रॉस के रक्तदान प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा ने बताया कि जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र परिसर में रेडक्रॉस के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह, एवं सदस्य प्रबंधक कार्यकारिणी डॉ संतोष नायक द्वारा वृक्षारोपण किया गया,रेडक्रॉस के उप सभापति डॉ दिनेश मणि द्वारा यल के पी इंटर कालेज में वृक्षारोपण किया गया,
इसी क्रम में रेडक्रॉस के सचिव एवं मंडल प्रभारी अजय प्रताप सिंह द्वारा बड़हलगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पटनाघाट में वृक्षारोपण किया गया, रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल द्वारा जे बी महाजन डिग्री कालेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
प्रदेश सरकार के इस कार्यक्रम की प्रेरणा से रेडक्रॉस के रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा ने कंपोजिट विद्यालय खोराबार के प्रांगण में नीम, जामुन का वृक्ष लगाया।
इस संबंध में रेडक्रॉस के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस के सदस्य जितने भी वृक्षारोपण हुवे है सभी के देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी जिससे पर्यावरण संरक्षण के लिए रेडक्रॉस का उल्लेखनीय योगदान सुनिश्चित हो सकेगा।
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिवेंद्र विक्रम सिंह, डॉ दिनेश मणि, अजय प्रताप सिंह, विशाल जयसवाल, संतोष नायक, ज्ञानेन्द्र ओझा,उमेश चंद किरन,आदित्य निगम,शंकर दयाल गुप्ता, राकेश, इमरान, उमेश चौधरी सहित अनेक लोग सम्मिलित थे। यह बांते ज्ञानेंद्र ओझा (रक्तदान प्रभारी) इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर ने बताई।
