Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मु0अ0सं0 98/2024 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित 25000 रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 मु0अ0सं0 98/2024 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित 25000 रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर

  

बलरामपुर थाना महाराजगंज तराई पुलिस अधीक्षक जनपद बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उ0) श्री योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी ललिया श्रीमती ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश कुमार तिवारी थाना महराजगंज तराई के कुशल नेतृत्व में- 

थाना म0तराई पुलिस टीम उ0नि0 श्री दिग्विजय यादव ,उ0नि0 श्री मुनीश चन्द्र दुबे, कां0 अमरीक सिंह, कां0 राहुल कुमार , कां0 चन्दन पाठक व स्वाट टीम हे0का0 श्यामनरायण, का0 श्याम जी शुक्ला, का0 सागर द्वारा मु0अ0सं0 98/2024 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त जैनुद्दीन पुत्र जब्बार निवासी शेफपुर जपटापुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर स्थाई पता ग्राम करखियांव थाना फूलपुर जनपद वाराणसी को कौवापुर पेट्रोल पम्प से पहले थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


       विदित हो कि दिनांक 13.07.2024 को ग्राम साहेबनगर के पास एक ट्रक जिसका नम्बर UP62AT8854 तथा चेसिस नं0 NAT466602HSK14692 व इंजन नं0 71J84413609 जिस पर 08 अदद गोवंश जिन्दा बरामद हुए थे जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 98/2024 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

 

 गिरफ्तारकर्ता टीम


1.उ0नि0 श्री दिग्विजय यादव    2. उ0नि0 श्री मुनीश चन्द्र दुबे

3.कां0 अमरीक सिंह     4. कां0 राहुल कुमार

5.कां0 चन्दन पाठक 6.का0 राजू कुमार

7.स्वाट टीम प्रभारी - निरीक्षक सत्येन्द्र बहादुर सिंह 

8.हे0का0 श्यामनरायण 9. हे0का0 देवेन्द्र सिंह

10.का0 सागर 11.का0 श्याम जी शुक्ला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies