हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना सिकरीगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा लूट/ चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सिकरीगंज के नेतृत्व में उ0नि0 बैजनाथ बिन्द मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त 1- मोनू रंजन 2- अमित कुमार 3- सोनू कुमार व 4- आफताब आलम को लूट की 01 अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 354/2024 धारा 317(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 04.08.2024 को चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से थाना बांसगांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 487 /2024 धारा 309 (4) बीएनएस से संबंधित 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गयी ।
गिरफ्तारी की टीम-
1.उ0नि0 बैजनाथ बिन्द थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
2-मुख्य आरक्षी प्रभात कुमार सिंह थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
3.मुख्य आरक्षी आफताब आलम थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
4.आरक्षी राजेश यादव थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
5-आरक्षी उपेन्द्र मौर्या थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
