Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 87100/-रू0 बरामद



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना कैण्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में उ0नि0 मायाराम यादव मय पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते हुए अभियुक्त कृष्णा बहादुर को गिरफ्तार किया गया । कब्जे से ताश के 52 पत्ते व कुल 87100/- रू0 बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 441/2024 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है 

 

गिरफ्तारी की टीम


1. उ0नि0 मयाराम यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

2. का0 दीपक कुशवाहा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

3. कां0 जयप्रकाश थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. म0कां0 नेहा उपाध्याय  थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies