Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए गैर इरादतन हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना तिवारीपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर के नेतृत्व में उ0नि0 अशोक दीक्षित मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 162/2024 धारा 281,105 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त आकाश पुष्पाकर पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी माधोपुर अजगरा रानीगंज थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


बताते चलें कि दिनांक 17.08.2024 को अभियुक्त द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए वादी मुकदमा के पुत्री को टक्कर मार देना, जिससे उसकी मृत्यु हो जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । 


गिरफ्तारी की टीम-


1. उ0नि0 अशोक दीक्षित थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर

2. कां0 अंकित कुमार सिंह थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर  

3. कां0 अखिलेश कुमार थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies