Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना जनपद बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 04 जोड़ों को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बस्ती थाना महिला आज दिनांक 25.08.2024 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शालिनी सिंह द्वारा पति-पत्नी के 04 जोड़े क्रमशः  01. श्रीमती सुधा भट्ट पुत्री अनिल कुमार भट्ट निवासी बरडाड ननकार थाना सोनहा जनपद बस्ती, 02. नूर अफसा पत्नी तौसीफ अहमद निवासी विगरामीर थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर, 03. विमला देवी पत्नी जुगुनलाल निवासी नौकटवा भीतरी पचान थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, 04. अंजुम खातून पत्नी मो0 इरफान निवासी बानपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती, जिनके बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर उन्हें एक साथ रहने हेतु मिलाया गया। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। सुलहनामा लिखवाकर दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies