Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद

 चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान  बरामद



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना खोराबार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष खोराबार नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रशि0म0उ0नि0 श्रुति वर्मा मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 465/2024 धारा 331(4),305 भा0न्या0सं0 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर से संबंधित अभियुक्तगण  1.शिव कुमार निषाद 2. महेन्द्र निषाद उर्फ खन्नी निषाद 3. विजय निषाद 4.संजय गौड़ उर्फ संतलाल को गिरफ्तार किया गया , कब्जे से 14 अदद सिलिंग फैन का मोटर, 32 अदद सिलिंग फैन का ब्लेड, एक अदद यू.पी.एस, 18 अदद स्टील का प्लेट, 19 अदद स्टील की छोटी प्लेट, 12 अदद स्टील का ग्लास, 5 अदद स्टील की चम्मच बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


बताते चलें कि दिनांक 15.08.2024 की रात्रि में ग्राम तरकुलही में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरो द्वारा सभी कमरो का ताला तोड़कर कुल 14 सीलिंग फैन 1 पीतल का घंटा , नये स्टील का बर्तन जिसमें 14 लीटर का 1 अदद कुकर, 01 अदद बाल्टी, 24 अदद स्टील का प्लेट, 24 अदद कटोरी, 24 अदद गिलास, 2 अदद स्टील का जग चोरी कर लेने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।


गिरफ्तारी की टीम


1. वरि0उ0नि0 लक्ष्मी नारायण द्विवेदी थाना खोराबार जनपद गोरखपुर 

2. प्रशि0म0उ0नि0 श्रुति वर्मा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

3. हे0का0 लोकनाथ सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

4. का0 रामाश्रय थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

5. का0 अनुराग सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

6. का0 संजीत पाण्डेय थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

7. का0 अभिषेक यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies