Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

स्वतंत्रता दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मय पुलिस बल के द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत किया गया पैदल गस्त/ फ्लैग मार्च




शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की लगातार की जा रही है सघन चेकिंग


लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बलरामपुर आज दिनांक 14.08.2024 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ स्वतंत्रता दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत फ्लैग मार्च किया गया।


  जनपद के होटल व्यवसायियों से बात कर बिना आईडी प्रूफ के किसी को कमरा न देने, व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए।


इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव , अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार, क्षेत्राधिकारी ललिया श्रीमती ज्योतिश्री सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।


बलरामपुर पुलिस जनपद में कानून एंव शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कटिबद्द है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies