Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नेपाल में 32.70 लाख रुपए की मोबाइल फोन बरामद

अवैध तस्करी के जरिए भारत से नेपाल ले जाया गया था मोबाइल एप्पल आईफोन व एंड्रॉयड मोबाइल और एक बाइक भी बरामद



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


महराजगंज  पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल की गश्ती टीम ने मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर नवलपरासी क्षेत्र के सरावल गांव पालिका के समीप से बड़ी संख्या में एप्पल आईफोन व एंड्रॉयड पोको मोबाइल और एक भारतीय नंबर प्लेट की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल को बरामद किया है। पुलिस ने सभी सामानों को कब्जे में लेकर महेशपुर भंसार कार्यालय को सुपुर्द कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। बताया गया की उपरोक्त मोबाइल फोन अवैध रूप से भारत से नेपाल लाया गया था।


सशस्त्र प्रहरी बल के डीएसपी यज्ञमान सऊद ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिला कि अनाधिकृत रूप से भारतीय सीमा क्षेत्र से बड़ी संख्या में विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन नेपाल राष्ट्र में लाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर सशस्त्र प्रहरी बल के विशेष पेट्रोलिंग टीम ने नवलपरासी क्षेत्र के सरावल गांव पालिका के समीप चेकिंग के दौरान विभिन्न ब्रांड और अनेकों मॉडल के मल्टीमीडिया हैंडसेट जैसे 40 पीस एप्पल आईफोन व 48 पीस एंड्रॉयड पोको मोबाइल फोन और एक भारतीय नंबर प्लेट की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। लेकिन मौके का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने सभी सामानों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए महेशपुर भंसार कार्यालय को सुपुर्द कर दिया है। बरामद मोबाइल फोन और बाइक की कुल कीमत लगभग 32 लाख 70 हजार रुपए बताई जा रही है।


सूत्रों की माने तो अवैध तस्करी और बिना किसी पैकिंग डिब्बे के एप्पल आईफोन और एंड्राइड मोबाइल कही चोरी या सेकेंड हैंड में खरीदा हुआ तो नहीं है? जिसे महंगे दामों में बेचने के लिए भारत से नेपाल राष्ट्र लाया गया। ऐसे में उपरोक्त मामले को लेकर आम नागरिकों द्वारा तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। वैसे तो नेपाल पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में मल्टीमीडिया हैंडसेट मोबाइल बरामद की गई है। पर सवाल यह है कि मोबाइल की यह खेप नेपाल कैसे चला गया सुरक्षा एजेंसियों के ऊपर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies