Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विधायक नौतनवां ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


नौतनवां महराजगंज  नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आज सोमवार को विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री त्रिपाठी ने अस्पताल की स्थिति और सेवाओं का जायजा लिया।


इस दौरान अस्पताल में भर्ती क्षेत्र की एक महिला से कुशल क्षेम पूछने के दौरान महिला मरीज ने शिकायत किया कि उसे बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है।


इस शिकायत पर विधायक श्री त्रिपाठी ने तत्काल जिम्मेदार डॉक्टर और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विधायक श्री त्रिपाठी ने मुख्य चिकित्साधिकारी महराजगंज को इस मामले में तत्काल कार्यवाही करने का आदेश दिया।


उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इस औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में चिंता का माहौल बन गया। विधायक श्री त्रिपाठी ने यह भी सुनिश्चित किया कि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े और अस्पताल की सेवाओं में बेहतर सुधार के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies