Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी बलरामपुर, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर व माननीय विधायक सदर द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बलरामपुर 78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक 15.08.2024 को जिलाधिकारी बलरामपुर श्री पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार व माननीय विधायक सदर श्री पल्टूराम के द्वारा लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने व राष्ट्र के हर घर में राष्ट्रध्वज फहराने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद के कलेक्ट्रेट बलरामपुर से तहसील सदर तक हाथों में तिरंगा लेकर सार्वजनिक मार्गों भीड़भाड़ वाले स्थानों बाजारों में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गयी।


इस अवसर पर मु्ख्य विकास अधिकारी श्री संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी श्री प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार, एस0डी0एम0  सदर व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies