Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में नलकूप, लघु सिंचाई,मध्य गंगा नहर निर्माण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



संभल (बहजोई) 6 अगस्त 2024*



      जिसमें जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने जिलाधिकारी को प्रगति के बारे में अवगत कराया।

    जिलाधिकारी ने नलकूप से संबंधित समस्या के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं निर्देशित करते हुए कहा कि शासन स्तर से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

  नलकूप विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्षा के दृष्टिगत जिन  नलकूपों की खराब होने की समस्या आ रही  है उस समस्या को यथाशीघ्र निस्तारण कराएं जिससे किसानों को लाभ हो।

    हार्वेस्टिंग को लेकर लघु सिंचाई विभाग को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।

    इस अवसर पर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सहित समस्त संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies