Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस महेश कुमार ने विस्तार पूर्वक समस्त एएनएम को पोषण ट्रैकर एप से संबंधित प्रशिक्षण दिया। और उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर के माध्यम से ही सैम मैम बच्चों की पहचान होती है।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




संभल (बहजोई)5 अगस्त 2024*


     आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में आईसीडीएस विभाग द्वारा संचालित पोषण ट्रैकर एप के संचालन हेतु एक जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।


     उन्होंने समस्त एएनएम को विस्तार पूर्वक पोषण ट्रैकर के विषय में जानकारी दी।

     जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौड़ ने समस्त एएनएम से कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनको जमीनी स्तर पर ले जाया जाए और उन्होंने आभा आईडी को लेकर कहा कि एक अभियान चलाकर कार्य को पूर्ण करें।

      अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बिश्नोई ने समस्त एएनएम से कहा कि वीएचएनडी सत्र पर अपने सभी उपकरण साथ लेकर जाएं और उन्होंने कहा कि एएनएम के पास वीएचएनडी सत्र के समय दवाई की पर्याप्त उपलब्धता रहे। एचआरपी को लेकर भी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त एएनएम को निर्देशित किया उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चल रहे कार्यक्रमों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन किया जाए। और उन्होंने कहा कि वीएचएनडी सत्र के समय वैक्सीनेशन को भी चेक कर लें और उन्होंने कहा कि बुलावा पर्ची एक दिन पहले पहुंच जाए।

      जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी प्रशिक्षण दिया गया है उसका अनुपालन प्रत्येक दशा में किया जाए।  उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर ऐप को एएनएम चेक करें जिससे सैम मैम  बच्चे ई कवच पर अंकित हो सकें।

     जिलाधिकारी ने कहा की आंगनबाड़ियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपने कार्य को करें और लोगों के साथ एक अच्छा व्यवहार बनाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि वीएचएनडी सत्र के समस्त रजिस्टर पूर्ण हों किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में ना आए ।और उन्होंने कहा कि जो एएनएम क्षेत्र में अच्छा कार्य करेंगीं उनको सम्मानित किया जाएगा और जो खराब कार्य करेंगीं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई संज्ञान में लाई जाएगी।

     इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पंकज बिश्नोई,  डाॅ कुलदीप आदिम, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ विश्वास अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार सहित समस्त सीडीपीओ एवं समस्त एएनएम सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies