हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई )5 अगस्त 2024*
जिसमें जिलाधिकारी ने संभल बाईपास से बहजोई रोड़ तक नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे फुटपाथ को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने रेलवे फाटक 46 बी तक निरीक्षण किया तथा दुकानों से आगे हो रहे अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिक्रमण को लेकर एक वीडियो ग्राफी की जाए तथा जिसके द्वारा भी अतिक्रमण किया गया है उसको एक नोटिस जारी किया जाए एवं उसकी मुनादी भी कराई जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर कोई दुकानदार सड़क पर अपना सामान रखता है तो नगर पालिका के नियमों के अनुसार उनसे अर्थदंड भी वसूला जाए। जिलाधिकारी ने 46 बी के रेलवे फाटक को देखते हुए अंडरपास को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चितौरा रोड को भी देखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम आनंदपुर डौडाई स्थित मियां वाकी वृक्षारोपण का निरीक्षण किया। एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहजोई भूपराम वर्मा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
