Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

शान-ओ-शौकत से फहराया तिरंगा ध्वज

 शान-ओ-शौकत से फहराया तिरंगा ध्वज




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


महाराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर 15 अगस्त का जश्न, एसएसबी जवानों ने नेपाल के सुरक्षा बलों को भेंट की मिठाइयां

विद्यालय में देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति

ठूठीबारी/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स)। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 78वे वर्षगांठ के अवसर पर भारत नेपाल के अंतराष्ट्रीय बार्डर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय कस्बे में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में झंडारोहण कर ध्वज को सलामी दी। लोगों ने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। विभिन्न स्कूलो के छात्र छात्राओं ने विद्यालय में देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए, जो राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को यादगार बना दिया। वही सीमा पर एसएसबी जवानों ने नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों और जवानों को मिठाइयां भेंट कर एक दूसरे को बधाई दी।


इसी क्रम में भारत नेपाल बार्डर पर तैनात 22वी वाहिनी एसएसबी बीओपी कैम्प कार्यालय ठूठीबारी में डीआईजी लखनऊ रजनीश लंबा, निचलौल कस्टम कार्यालय और स्थल सीमा शुल्क चौकी ठूठीबारी में अधीक्षक केएन सिंह, कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार, साधन सहकारी समिति में अध्यक्ष जय शंकर उर्फ़ इंटू सिंह, ग्राम सचिवालय पर रिटायर्ड अध्यापक महेश प्रसाद, राधा कुमारी इंटर कॉलेज में रिटायर्ड अध्यापक मिर्जा जैनुल वेग, स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज में ओम प्रकाश गुप्त, भरवलिया में ग्रामप्रधान बैजनाथ यादव, लक्ष्मीपुर खुर्द में संनवर अली, गडौरा बाजार में विरेंद्र गुप्ता, बरगदवा थाना परिसर में एसओ अमित कुमार सिंह, राजाबारी ग्रामसभा में ऋषिकेश यादव, मनिकापुर ग्राम सचिवालय में प्रधान उमेश प्रजापति सहित सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


एसएसबी के अधिकारी ने नेपाल के सुरक्षा बलों को भेंट की मिठाइ;


भारत के स्वतंत्रता दिवस पर एसएसबी के डीआईजी रजनीश लंबा ने नेपाल के सुरक्षा बलों और जवानों को मिठाई भेंट कर एक दूसरे को बधाई दी। और दोनों देशों के बीच मैत्री संबंध और बढ़ाने का संकल्‍प भी लिया। इससे दोनो देशों के सुरक्षा एजेंसियां सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ, तस्करों और तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करने में मददगार साबित होगा। बताते चले की भारत और नेपाल बीच बेटी रोटी का संबंध हैं। चाहे पर्व त्योहार हो या फिर कोई संकट की घड़ी, हर मौके पर संबंधों को नया आयाम मिला। यही नहीं मित्र देश नेपाल को हर प्रकार से भारत सहायता भी प्रदान करता रहा है। इस दौरान एसएसबी कमांडेंट शंकर सिंह, बीओपी कमांडर शिव पूजन और नेपाल के एपीएफ के डीएसपी विष्णु अधिकारी सहित कई अन्य जवान मौजूद रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies